यूरिया

  1. यूरिया के कुछ दाने पानी मे घोले यदि यूरिया पूर्ण रूप से घूल जाये तो यूरिया असली है।
  2. यूरिया को पानी में घोलने के बाद पानी पहले से थोड़ा ठण्डा हो जाता है।
  3. यूरिया को तवे पर गर्म करने पर वह पीघल जाता है तो यह असली है।
  4. यूरिया के दाने सफेद और साईज में एक समान होते है।

DAP

  1. DAP के दाने भूरे काले या बादामी रंग के होते है।
  2. DAP के दाने नाखून से दबाने पर टूटते नही है।
  3. DAP के दाने तवे पर गर्म करने पर फुल जाते है।

पोटाश

  1. पोटाश को पानी में घोलने पर इसमें का लाल भाग उपर तैरने लगेगा तो समझे पोटाश असली है।
  2. पानी के कुछ बुंदें पोटाश में डालने पर ये आपस में चिपकते नही है।

जिंक सल्फेट

  1. पानी में जींक सल्फेट यदि घोलने से घुल जाती है तो असली और यदि नीचे तली में बैठ जाए तो नकली है।
  2. अपने हथेली पर जींक लेकर पानी की कुछ बुंदे डालने पर हमे गर्माहट महसूस होगा तो समझे असली है।
  3. गिलास में जींक और काँच का टुकड़ा डालने पर यदि दो मिनट में दही जैसे थक्का जम जाता है तो जींक असली है।
  4. पानी के कुछ बुंदें पोटाष में डालने पर ये आपस में चिपकते नही है
about
किसान मित्र एफ पी ओ गोरखपुर, उत्तर प्रदेश (कारपोरेट कार्य मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त उपक्रम) दो गज की दूरी बहुत जरूरी ,नोज मास्क लगाये अपने आप को सुरक्षित रखे ,दुसरो को भी सुरक्षित रखे